Home » बिहार » Bihar Election 2025: ‘भरोसा रखिए प्राण झोंककर अपना हर वचन पूरा करूंगा…’ बिहार की जनता के लिए तेजस्वी ने जारी किया भावुक संदेश

Bihar Election 2025: ‘भरोसा रखिए प्राण झोंककर अपना हर वचन पूरा करूंगा…’ बिहार की जनता के लिए तेजस्वी ने जारी किया भावुक संदेश

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार में कल यानी मंगलवार को में 122 सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इसी बीच महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के लिए एक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता मुझे जो जिम्मेदारी देने जा रही है। मैं वादा करता हूं कि प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा। आपको बता दें कि 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन था। राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया।

हम मिलकर नया बिहार बना सकें

इस बीच देशभर से मिली जन्मदिन की शुभकामनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने आज सोमवार को एक संदेश जारी करते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए कोटि-कोटि आभार। जनता ने इतनी कम आयु में मुझे जिस तरह से प्रेम और समर्थन दिया, उसका कर्जदार हूं और वादा है कि 14 नवंबर को आपसे मिले जनादेश को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा। आगे तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान जिस भी जनसभा में गया, वहां माताओं, बहनों, बुजुर्गों, मेरे युवा साथियों और बच्चों में दिखा उत्साह मुझे अपना प्रण पूरा करने के लिए और भी प्रेरित कर रहा है। पिछले दो दशकों से आप सभी ने जिस तरह गरीबी, महंगाई, घूसखोरी-रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली सहित ढ़ेरों पीड़ाएं सही हैं, जनसभा में वह पीड़ा मुझे साफ दिखती है। जनसभा में खड़ी कोई मां जब उम्मीद से मंच की ओर देखती है तो मैं अपने संकल्पों के प्रति और प्रतिबद्ध हो जाता हूं कि उन सभी मांओं के लिए सहारा बनना है। महंगाई से राहत दिलानी है। कमाई, दवाई और पढ़ाई के लिए मजबूरी की पलायन से मुक्ति दिलानी है। किसान, मजदूर, पिछड़े, वंचित, शोषित, दलित, अतिपछड़े सहित बिहार के हर घर तक खुशहाली पहुंचानी है। तेजस्वी ने संदेश में आगे लिखा कि आप सभी के आशीर्वाद से 14 नवंबर को हर बिहारवासी सीएम यानी चिंता मुक्त होंगे। अपने जन्मदिन पर बिहार को नंबर वन बनाने का आशीर्वाद आप सभी जनता से मांगता हूं। हमेशा की तरह आपका साथ चाहिए, ताकि हम मिलकर नया बिहार बना सकें।

Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी प्रण’ में ये वादे… 

  • माई-बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 1 दिसंबर से प्रतिमा 2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
  • पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा.
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा और वृद्ध जनों को 1500 रुपया मासिक पेंशन दी जाएगी.
  • प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए फॉर्म और परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाएगा.
  • सभी अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी.
  • शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी सेवा के कर्मियों के गृह जिला के 70 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा.
  • हर व्यक्ति को जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख का मुक्त स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा..
  • मनरेगा में मौजूद 255 दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 300 किया जाएगा.
  • किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी दी जाएगी.
  • सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी.
  • अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा. दिव्यांग पेंशन ₹3000.
  • वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाया जाएगा.
  • अति पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत तथा नगर निकाय में वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा.

ये भी पढ़े… Muzaffarnagar News: हिंदू बेटियों को Sadhvi Prachi ने दी ‘काली’ बनने की सलाह, कहा- ‘बुर्के वाली मत बनो, वरना 36 टुकड़े होंगे’