Nutrient Deficiency: आज के युवा भाग-दौड़ और काम के समय में अपने स्वास्थ्य पर ध्यानन हीं दे पाते है। ऐसे में उन्हें कई तरह के मिनरल डेफिशिएंसी का सामना करना पड़ता है। प्रोटीन और विटामिनइन की कमी आम हो चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो भारतीयों में प्रोटीन 73% तक, विटामिन डी 46 प्रतिशत तक, यहां तक की लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक की आबादी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन 12 की कमी पाई गई है। इन सभी न्यूट्रिएंट्स में से किसी भी एक चीज की कमी हमें कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में ला सकता है। इसलिए समय से इन चीजों की कमियों को पूरा करना बहुत जरूरी है।

Nutrient Deficiency के खतरनाक असर
Nutrient Deficiency: कैल्शियम की कमी की कमी होने से हड्डियाँ कमजोर होना, ऑस्टियोपोरोसिस, कमज़ोरी, आर्थराइटिस, डेंटल प्रॉब्लम, डिप्रेशन, और स्किन प्रॉब्लम्स सकती है। वहीं विटामिन D की कमी से हड्डियाँ कमजोर, अस्थमा, हार्ट डिज़ीज़, कैंसर और डायबिटीज़ जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
शरीर में आयरन की कमी से व्यक्ति को एनीमिया, सिरदर्द, थकान, चक्कर, सांस की तकलीफ हो सकती है। यही नहीं अगर आप में विटामिन A की कमी होती है तो ऐसे में आंखें कमजोर होने के साथ लिवर से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
कैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा?
Nutrient Deficiency: इन सभी परेशानियों से बचने और न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना गाजर, आंवला, चुकंदर, नींबू और धनिया को लेकर इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पीस ले और इसका जूस बना कर पी लें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ आपको स्किन भी नेचुरली ग्लो करने लग जाएगी।
साथ ही ठंड के दिन चल रहे हैं ऐसे में सुबह के समयआप मसाला चाय या काली चाय पी सकते हैं। जिसमें लॉन्ग, तुलसी, दालचीनी डालने से आपके शरीर ने गर्माहट महसूस होगी।
Disclaimer: इस लेख में दिए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Read More: Weight Loss Tips: घरेलू ड्रिंक से घटेगा मोटापा, मेटाबॉलिज्म होगा सुपरफास्ट






