BIHAR ELECTION RESULT: बिहार विधानसभा चुनाव में आज किसके सर सजेगा ताज और किसको हार का मुँह देखना पड़ेगा इसकी तस्वीरें कुछ ही देर में साफ हो जाएँगी। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर रूझान आने शुरू हो गए हैं। राघोपुर से चुनावी मैदान में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के चेहरे तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं, वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप 4 राउंड मतगणना के बाद भी पीछे है। यह पूरी स्थिति शुरूआती रुझानों में साफ हुई है।
भाजपा के यह बड़े चेहरे भी आगे
BIHAR ELECTION RESULT: भाजपा के दो वरिष्ठ नेता जो कि पूर्व में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार में वर्तमान में मंत्री नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी और नितीन नबीन आगे चल रहे हैं। हालांकि, यह अभी शुरुआती रूझान है, कई राउंड की गिनती अभी बाकी है।
ECI के शुरूआती रुझानों में इन्हें बढ़त
BIHAR ELECTION RESULT: भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9.30 बजे तक 121 सीटों पर रुझान आए हैं, जिसमें 33 सीटों पर भाजपा ने लीड बनाई है। 16 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 10 सीटों पर राजद, 5 सीट पर लोजपा(रामविलास) कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के लिए रामनगर विधानसभा से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे, लौरिया से विनय बिहारी, बेतिया से रेणु देवी, पिपरा से श्याम बाबू, मधुबनी से राना रंधीर, ढाका से पवन कुमार जायसवाल, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। दरभंगा से संजय सरावगी, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, जमुई से श्रेयसी सिंह गोपालगंज से सुभाष सिंह आगे चल रही हैं।
जदयू से यह नाम आगे
BIHAR ELECTION RESULT: भारतीय चुनाव आयोग के शुरूआती रुझानों में जदयू को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है। वही एनडीए के प्रमुख घटक भाजपा की कुछ सीटे कम हुई है। जदयू की ओर से लड़ रहे सुपौल विधानसभा से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मीनापुर से अजय कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी आगे चल रहे हैं।
पिक्चर क्या अभी भी बाकी है ?
BIHAR ELECTION RESULT: जैसे – जैसे समय बीत ता जा रहा है वैसे – वैसे पिक्चर भी साफ होती नजर आरही है शुरुआती रूझान पर एनडीए नेताओं का दावा है कि पिक्चर साफ हो चुकी है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बन रही है। साथ ही वह यह भी कहते हुए दिखाई दे रहे है की अब किसी को कोई शंका नहीं करनी चाहिए। वहीं, महागठबंधन इसके उलट यह दावा कर रहा है कि यह तो बस अभी पहले राउंड के रूझान हैं, समय आने दीजिए सरकार महागठबंधन की बनेगी। महागठबंधन चाहे जो भी कहे पर शुरूआती संकेत बता रहे है की सरकार एनडीए बनाने जा रहा है। यह लोकतंत्र है भैया जनता सब जानती है।
यह भी पढे़ : Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह आगे, वीणा देवी से कांटे की टक्कर







