Home » राष्ट्रीय » Mp News: छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल वाले अपराधियों के घर चला मोहन का बुलडोजर

Mp News: छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल वाले अपराधियों के घर चला मोहन का बुलडोजर

Mp News
Mp News

Mp News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। घटना में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब उनके अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है।

वीडियो बनाकर की गई ब्लैकमेलिंग

यह मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने चाकू की नोक पर 16 वर्षीय हिंदू छात्रा का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। भयभीत होकर पीड़िता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये दे दिए। लेकिन जब वह शेष राशि नहीं दे पाई, तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Mp News: शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद जब परिजनों को मामले की जानकारी लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

जनता का गुस्सा और विरोध-प्रदर्शन

घटना के बाद से शामगढ़ में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों के घर तोड़ने की मांग को लेकर तीन दिनों तक बाजार बंद रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़कों पर जनसमूह ने सुरक्षा की मांग उठाई और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Mp News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

शनिवार सुबह प्रशासन की टीम ने आरोपियों के घरों की नाप-जोख की और अवैध निर्माण चिन्हित होने पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार अभी भी डरा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से भविष्य में अपराधियों पर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें…Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों की चिंता दूर: हावड़ा–सीएसएमटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन