ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया पहुंचे, पीएम अबी अहमद ने खुद गाड़ी चलाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया पहुंचे, पीएम अबी अहमद ने खुद गाड़ी चलाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की सफल यात्रा के बाद इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के आमंत्रण पर दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत की अफ्रीका नीति और वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इथियोपिया अफ्रीका का एक प्रमुख देश है और अफ्रीकी संघ (AU) का मुख्यालय भी यहीं स्थित है।
PM MODI NEWS

Pm modi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की सफल यात्रा के बाद इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के आमंत्रण पर दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। अदीस अबाबा पहुंचने के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई।

इथियोपिया के पीएम ने खुद गाड़ी चलाकर किया स्वागत

अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने बेहद खास अंदाज में किया। उन्होंने खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को होटल तक पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद अली के इस आत्मीय व्यवहार से पीएम मोदी के प्रति उनका सम्मान साफ नजर आया।

Pm modi news: संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अपनी इस पहली इथियोपिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वहां की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वह भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए देश की लोकतांत्रिक यात्रा पर विचार रखेंगे। साथ ही भारत-इथियोपिया साझेदारी और ग्लोबल साउथ के लिए इसके महत्व पर भी अपनी बात साझा करेंगे। इथियोपिया दौरे के बाद पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में ओमान रवाना होंगे।

क्यों खास है पीएम मोदी का इथियोपिया दौरा?

Pm modi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत की अफ्रीका नीति और वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इथियोपिया अफ्रीका का एक प्रमुख देश है और अफ्रीकी संघ (AU) का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय होने के कारण यह दौरा पूरे अफ्रीका महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों को नई मजबूती दे सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: BSF जवान समेत तीन की मौत, पांच घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल