ख़बर का असर

Home » बिहार » सिवान में नगर पार्षद पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

सिवान में नगर पार्षद पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

Siwan News

Siwan News: सिवान जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। बीती रात जिले के महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ी मोड़ के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने सिवान नगर परिषद के एक नगर पार्षद पर गोली चला दी। यह घटना कांग्रेस कार्यालय के समीप घटी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवान नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 के नगर पार्षद राजाराम साह पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। यह हमला उस वक्त किया गया, जब नगर पार्षद मौके के आसपास मौजूद थे। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में वे बाल-बाल बच गए। हालांकि गोली चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए।

घटना की सूचना मिलते ही महादेवा थाना की पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

Siwan News: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

इस घटना के बाद नगर पार्षदों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और जनप्रतिनिधि भी अब सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल, नगर पार्षद सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Report By: रवि कुमार गुप्ता

ये भी पढ़े… शराब की लत ने ली पत्नी की जान, हापुड़ में गुस्से में पत्नी की कनपटी पर पति ने मारी गोली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल