ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खीरी में कोहरे का कहर, गन्ना ढो रहे वाहन चालक की दर्दनाक मौत

खीरी में कोहरे का कहर, गन्ना ढो रहे वाहन चालक की दर्दनाक मौत

Lakhimpur-Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोहरे का कहर अब जानलेवा साबित होने लगा है। पसगवां थाना क्षेत्र के जहांनीखेड़ा–बरबर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में गन्ना ढुलाई करने वाले एक युवक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कैसे हुई टक्कर?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैगलगंज निवासी अमित पंडित गन्ना ढुलाई का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपनी गाड़ी संख्या UP 31 T 7921 से चीनी मिल में गन्ना खाली करने गए थे। रविवार तड़के, जब वह गन्ना उतारकर वापस क्रय केंद्र की ओर लौट रहे थे, तभी घने कोहरे ने उनकी राह छीन ली।  यह हादसा जहांनीखेड़ा–बरबर मार्ग पर स्थित चंदिला चौराहा के पास हुआ। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान अमित के वाहन की सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित के वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह वाहन के अंदर ही फंस गए। गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Lakhimpur Kheri: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पसगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला। वाहन के कागजात और मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मैगलगंज निवासी अमित पंडित के रूप में हुई।

जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन की तलाश भी की जा रही है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता प्रतीत हो रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

Report By: संजय कुमार राठौर   

ये भी पढ़े… इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ‘सख्ती’ के साये में ‘सिसकती’ इंसानियत, गौरीफंटा में SSB की कार्यप्रणाली पर भड़का आक्रोश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल