ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » बीएमसी चुनाव: 29 नगरपालिकाओं की मतगणना आज, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बीएमसी चुनाव: 29 नगरपालिकाओं की मतगणना आज, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

BMC Election Result 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अनुमानित रूप से इन चुनावों में 53 से 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मुंबई में मतगणना के लिए कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एक साथ 46 वार्डों की होगी काउंटिंग

बीएमसी चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए प्रत्येक केंद्र पर एक समय में दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह पहले चरण में 46 वार्डों की काउंटिंग होगी, जिसके बाद अगले 46 वार्डों के वोट गिने जाएंगे। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

BMC Election Result 2026: प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माने जा रहे चुनाव

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों को राज्य की राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्यभर के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिनमें अकेले बीएमसी की 227 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों में 3.48 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 15,931 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

एग्जिट पोल में भाजपा–शिवसेना गठबंधन को बढ़त

विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक, बीएमसी चुनावों में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के महायुति गठबंधन की मजबूत जीत के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘एकजुट’ ठाकरे बंधुओं को कड़े मुकाबले के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिख रही है।

BMC Election Result 2026: ठाकरे बंधुओं और कांग्रेस गठबंधन को झटका

एग्जिट पोल्स का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे गठबंधन मराठी और मुस्लिम वोटों को पूरी तरह एकजुट करने में सफल नहीं रहा। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भी कमजोर प्रदर्शन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

प्रवासी और मराठा वोट महायुति की ताकत

एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन उत्तर और दक्षिण भारत से आए प्रवासी मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। इसके साथ ही मराठा समाज के बड़े हिस्से का समर्थन भी गठबंधन को मिलने की संभावना जताई गई है।

BMC Election Result 2026: एग्जिट पोल आंकड़े क्या कहते हैं

जेवीसी एजेंसी के मुताबिक, भाजपा–शिवसेना गठबंधन 138 वार्डों में जीत दर्ज कर सकता है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को 59 और कांग्रेस गठबंधन को महज 23 वार्ड मिलने का अनुमान है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा–शिवसेना गठबंधन को 131 से 151 वार्डों में जीत का अनुमान दिया है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

आगे अपडेट के बने रहे खबर इडिया पर…

ये भी पढ़े… मनरेगा के बाद UPA दौर के दो और कानूनों में बदलाव की तैयारी, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा कानून पर केंद्र सरकार की नजर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल