ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खोड़ा में धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, उबलते तेल की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे, जलते युवक का वीडियो वायरल

खोड़ा में धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, उबलते तेल की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे, जलते युवक का वीडियो वायरल

Ghaziabad News

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। उन पर जैसे ही ये गर्म तेल पड़ा उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवक के कपड़ों में आग लगी है और वो बचने के लिए सड़क पर दौड़ रहा है।

पांच लोग बुरी तरह झुलसे

​इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लड़का तो आग लगी हालत में चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा और फिर आग बुझाने के लिए नाले में कूद गया। हादसे के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रांसफार्मर से छिटके गर्म तेल ने पास से गुजर रहे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

Ghaziabad News: मामले की जांच जारी

हादसे के तुरंत बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। खोड़ा थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन अमित सिंह ने बताया कि सिनेमा हॉल के पास बिजली चोरी रोकने के लिए एक यूनिट लगाई गई थी। जिसमें इंटरनल फॉल्ट की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। जांच की जा रही है।

Report By: ​विभु मिश्रा 

ये भी पढ़े… यूपी पुलिस ने ट्रांसफर पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, ‘अब गृह जिले में नहीं मिलेगी तैनाती’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल