ख़बर का असर

Home » बिहार » भागलपुर में क्यों की फूड डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या? होश उड़ा देगी वजह….

भागलपुर में क्यों की फूड डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या? होश उड़ा देगी वजह….

Bihar News

Bihar News: भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में एक फूड डिलीवरी बॉय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोड्डी बदरपुर गांव निवासी दिनेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र ज्ञान कुमार के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

घटना की सूचना मिलने पर कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है, “मैं अपने मन से फांसी लगा रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” साथ ही उसने अपने बड़े भाई पवन कुमार से अपने पिता और तीनों भतीजों का ख्याल रखने का आग्रह किया।

Bihar News: मृतक के बड़े भाई पवन ने दी क्या जानकारी?

फिलहाल, पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि ज्ञान भागलपुर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था। जो बांका जिले के मंदार मेला घूमने गया था। घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया जब पिता ने उसे जगाने की कोशिश की, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला परिवार ने खोजबीन शुरू की और घर के पिछले हिस्से में एल्बेस्टरनुमा छत में लगे बांस से गमछे के सहारे ज्ञान को लटका हुआ पाया परिजनों के अनुसार, ज्ञान की मां का 7 फरवरी 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था मां की मृत्यु के बाद से वह मानसिक तनाव में था और अक्सर गुमसुम रहता था।

Report BY: शयामानंद सिंह

ये भी पढ़े… मधेपुरा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल