Mp news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहां तीन युवकों ने एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें बाइक से सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। खून से लथपथ बुजुर्ग इस वक्त संजय गांधी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
क्रूर वारदात का मामला
रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र के भुसावल के आगे पड़रिया इलाके में हुई इस घटना में आरोप है कि मामूली विवाद के कारण तीन युवकों ने बुजुर्ग को पकड़कर पीटा। इसके बाद उन्हें बाइक के साथ सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटते रहे।
Mp news: शरीर को गंभीर चोटें आईं
सड़क पर घसीटे जाने के कारण बुजुर्ग का शरीर गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस क्रूरता के विरोध में परिजन और ग्रामीणों ने सेमरिया-रीवा मार्ग पर कई घंटों तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
परिजनों ने बयां किया दर्द
Mp news: पीड़ित की बहू ने बताया कि आरोपियों ने साइकिल से जाते समय बुजुर्ग को रोककर उनके सिर पर डंडा मारा और चश्मा तोड़ दिया। इसके बाद मफलर से उन्हें पल्सर बाइक के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल युवक की हत्या, गैंगवार की आशंका







