ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बाद हालात सामान्य, जम्मू हाईवे खुला, एयरपोर्ट पर उड़ानें बहाल

श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बाद हालात सामान्य, जम्मू हाईवे खुला, एयरपोर्ट पर उड़ानें बहाल

Snowfall in Srinagar: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है और मार्ग पर फंसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमों ने लगातार प्रयास कर सड़क से बर्फ हटाई है।

23 जनवरी से बंद था हाईवे

गौरतलब है कि 23 जनवरी को नवयुग टनल के दोनों ओर भारी हिमपात के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। लगातार बर्फबारी के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए थे।

Snowfall in Srinagar: श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बर्फ हटाने के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। दिल्ली में पायलटों की अनुपलब्धता के कारण रद्द की गई तीन उड़ानों को छोड़कर अन्य सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।

कई अहम सड़कें अब भी बंद

ट्रैफिक विभाग ने बताया कि श्रीनगर-लेह हाईवे, मुगल रोड, सिंथन और रजदान पास से गुजरने वाली सड़कें फिलहाल बंद हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि इन मार्गों पर निकलने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Snowfall in Srinagar: मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी हिमपात, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी भी जारी की गई है।

बर्फबारी से किसानों को राहत

हालिया बर्फबारी से लंबे समय से सूखे की स्थिति झेल रहे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर जमी बर्फ गर्मियों में नदियों, झरनों और जलाशयों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़े.. वृंदावन से भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल,नितिन नवीन बोले– ‘राजनीति को कुछ लोग टाइमपास समझते हैं’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल