Yogi Baba News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा स्थित पटना बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को लगातार वैश्विक पहचान मिल रही है।
विकास और पर्यावरण साथ-साथ: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि एटा की पटना बर्ड सेंचुरी और गुजरात के कच्छ स्थित छारी-ढांड को रामसर साइट्स में शामिल किया जाना नीति, सुरक्षा और संरक्षण की उस यात्रा को दर्शाता है, जहां इकोलॉजी और विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं।
Yogi Baba News: अंतरराष्ट्रीय मान्यता भारत के संकल्प की
सीएम योगी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान सतत संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता की रक्षा के प्रति भारत के मजबूत संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने एटा के लोगों और वेटलैंड संरक्षण से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को बधाई दी।
रामसर नेटवर्क में भारत के 2 नए वेटलैंड
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पटना पक्षी अभयारण्य और गुजरात के कच्छ जिले की छारी-ढांड को रामसर साइट्स की सूची में शामिल किया गया है। यह घोषणा 2 फरवरी को मनाए जाने वाले विश्व वेटलैंड्स दिवस से पहले की गई।
Yogi Baba News: प्रधानमंत्री मोदी ने जताई प्रसन्नता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये मान्यताएं जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण इकोसिस्टम की रक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये वेटलैंड भविष्य में भी प्रवासी और स्थानीय पक्षी प्रजातियों के लिए सुरक्षित आवास बने रहेंगे।
ये भी पढ़े… क्या 1 फरवरी रविवार को खुलेगा शेयर बाजार? निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी






