Home » पश्चिम बंगाल » SIR नोटिस पर जेल से ब्लॉक कार्यालय पहुंचा कफ सिरप–याबा मामले का आरोपी

SIR नोटिस पर जेल से ब्लॉक कार्यालय पहुंचा कफ सिरप–याबा मामले का आरोपी

Bengal News: प्रतिबंधित कफ सिरप और याबा टैबलेट की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी को एसआईआर (Special Intensive Revision) नोटिस के तहत जेल से शारीरिक रूप से गंगारामपुर ब्लॉक कार्यालय में पेश कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल का माहौल बन गया है।

2024 के अंत में हुई थी गिरफ्तारी

यह मामला वर्ष 2024 के अंत का है, जब गंगारामपुर थाना क्षेत्र के पूर्व हालदारपाड़ा निवासी असीम सरकार को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने उसके घर से करीब 5 हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद की थी।

Bengal News: अदालत के आदेश पर भेजा गया सुधार गृह

पुलिस कार्रवाई के बाद असीम सरकार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट जिला सुधार गृह में विचाराधीन कैदी के रूप में भेज दिया गया।

घर पहुंचा SIR नोटिस, कारण स्पष्ट नहीं

चालू महीने के मध्य में असीम सरकार के घर एसआईआर नोटिस पहुंचा, जिसमें सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। हालांकि परिवार के सदस्य नोटिस जारी किए जाने के सटीक कारण को स्पष्ट नहीं कर सके। असीम सरकार के पिता के अनुसार, नोटिस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की बात कही गई थी।

Bengal News: जेल प्रशासन की अनुमति से ब्लॉक कार्यालय लाया गया

वकील की सलाह और जेल प्रशासन की अनुमति के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच असीम सरकार को बालुरघाट सुधार गृह से गंगारामपुर ब्लॉक कार्यालय लाया गया। यहां एसआईआर से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं।

प्रक्रिया के बाद फिर भेजा गया जेल

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद असीम सरकार को पुनः बालुरघाट जिला सुधार गृह भेज दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

report by – pijush

ये भी पढ़े… शाह का बड़ा दावा: SIR से घुसपैठियों की छुट्टी, 2026 में TMC को ‘टाटा-बाय-बाय