ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bangal News: माइथन डैम थर्ड डाइक अचानक बंद, पर्यटक परेशान

Bangal News: माइथन डैम थर्ड डाइक अचानक बंद, पर्यटक परेशान

Bangal News

Bangal News: माइथन डैम का थर्ड डाइक पिकनिक स्पॉट रविवार को अचानक बंद कर दिए जाने से दूर-दराज़ से आए पर्यटक परेशान हो गए। छुट्टी के दिन प्रवेश निषिद्ध होने के कारण सैलानी स्पॉट के भीतर नहीं जा सके और मजबूरी में कई परिवारों और समूहों ने सड़क किनारे ही पिकनिक मनाई।

पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

पर्यटकों को कल्याणेश्वरी नाका पर ही वापस लौटा दिया गया। थर्ड डाइक पूरी तरह सुनसान नजर आया, सभी दुकानें बंद रहीं और इलाके में कोई गतिविधि नहीं थी। अचानक बंद होने से पर्यटक ही नहीं, बल्कि स्थानीय नाविक और दुकानदार भी नाराज़ हैं। उनका कहना है कि छुट्टी के दिन पिकनिक स्पॉट बंद होने से उनकी आजीविका पर असर पड़ा है।

Bangal News: धार्मिक कार्यक्रम के कारण बंद

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आदिवासी समुदाय की विशेष पूजा और भोग के कारण थर्ड डाइक पिकनिक स्पॉट को आज बंद रखा गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग आए और दिनभर नाच-गान व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।

विकल्प पिकनिक स्थलों की ओर रुख

थर्ड डाइक को छोड़कर अन्य पिकनिक स्थल जैसे सिधाबाड़ी और फायरिंग रेंज में पिकनिक की अनुमति दी गई है। हालांकि, इन जगहों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को घुमावदार रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कारण बाहर से आए पर्यटकों में असंतोष देखा गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल