ख़बर का असर

Home » उत्तराखंड » कोटद्वार विवाद: मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े ‘मोहम्मद’ दीपक के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?

कोटद्वार विवाद: मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े ‘मोहम्मद’ दीपक के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?

deepak kumar

Deepak Kumar: उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम मालिक दीपक कुमार इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने को लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो की सराहना कई स्तरों पर हुई, यहां तक कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दीपक कुमार की खुले तौर पर प्रशंसा की। हालांकि, अब इस पूरे मामले में दीपक कुमार पर भी केस दर्ज किया गया है।

पहले पढ़े क्या है मामला…

ये पूरा मामला 28 जनवरी का है। कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार शोएब की दुकान का नाम ‘बाबा ड्रेस’ था, जिस पर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। संगठन के लोग दुकान के नाम को लेकर विरोध कर रहे थे और नाम बदलने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान स्थानीय जिम मालिक दीपक कुमार वहां पहुंचे और दुकानदार के समर्थन में खड़े हो गए। विवाद के दौरान जब संगठन के लोगों ने दीपक से उनका नाम पूछा, तो उन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। इसके बाद दीपक ने भीड़ से सवाल किया कि क्या 30 साल पुरानी दुकान का नाम जबरन बदलवाना सही है। बातचीत और हल्की बहस के बाद संगठन के लोग वहां से चले गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया। वीडियो में दीपक कुमार का यह बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू नहीं हूं, मैं मुसलमान नहीं हूं, मैं सिख नहीं हूं और मैं ईसाई नहीं हूं। सबसे पहले मैं एक इंसान हूं, क्योंकि मरने के बाद मुझे भगवान और इंसानियत को जवाब देना है, किसी धर्म को नहीं।”

पहले भी हो चुका है विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब दुकानदार शोएब और हिंदू संगठनों के बीच विवाद हुआ हो। करीब ढाई महीने पहले भी दुकान के नाम को लेकर विवाद हुआ था, तब शोएब ने आश्वासन दिया था कि दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद वह नाम बदल देंगे। करीब 15 दिन पहले शोएब ने अपनी दुकान को पटेल मार्ग पर मूल स्थान से लगभग 30-40 मीटर दूर नई जगह पर शिफ्ट किया। इसके बावजूद दुकान के नाम को लेकर विरोध फिर से शुरू हो गया।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर एकत्र हुए, जहां दुकानदार शोएब, उनके दोस्त और जिम मालिक दीपक कुमार के साथ उनकी झड़प हुई। आरोप है कि इस दौरान दीपक ने खुद को मोहम्मद दीपक बताया और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद 31 जनवरी को गौ रक्षा दल के प्रदेश प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता दोबारा दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, नारेबाजी हुई और दीपक कुमार की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दीपक ने ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है।

पुलिस ने दर्ज किए तीन अलग-अलग मामले

विरोध और तनाव के बाद कोटद्वार पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। जबकि दूसरा मामला स्थानीय वकील अहमद की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर गाली-गलौज, जातिसूचक भाषा के प्रयोग और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया है। तीसरा मामला कोटद्वार निवासी कमल प्रसाद की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 28 जनवरी को हुए विवाद के दौरान जिम मालिक दीपक कुमार और उनके साथियों ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और हिंसा की धमकी दी।

ये भी पढ़े… हापुड़ में 64 लाख की लूट के बाद गुस्साए DIG ने थाना प्रभारी सहित 3 पुलिस अधिकारी किए सस्पेंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल