ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » गढ़चिरौली मुठभेड़: 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

गढ़चिरौली मुठभेड़: 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Gadchiroli encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक तीन माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। अबूझमाड़ के घने जंगलों में जारी अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह दो और माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इससे पहले एक माओवादी मारा जा चुका था।

जंगल से दो शव और हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी जब्त की गई है। फिलहाल मारे गए तीनों माओवादियों की पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी शिनाख्त और संगठनात्मक भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

Gadchiroli encounter: महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर दो दिन से ऑपरेशन

यह मुठभेड़ महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इलाके में पिछले दो दिनों से चल रहे संयुक्त अभियान के दौरान हुई। अबूझमाड़ का यह इलाका माओवादियों का गढ़ माना जाता है, जहां घने जंगलों के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

सी-60 जवान दीपक मडावी शहीद

अभियान के दौरान सी-60 फोर्स के जवान दीपक चिन्ना मडावी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से अबूझमाड़ से उपजिला अस्पताल भामरागड लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अहेरी तालुका के मांडरा (दामरांचा) गांव के निवासी थे।

Gadchiroli encounter: एक अन्य जवान घायल, हालत स्थिर

मुठभेड़ के दौरान जवान जोगा मडावी (निवासी किष्टयापल्ली) को भी गोली लगी। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें जल्द गढ़चिरौली रेफर किया जाएगा।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जंगल के अलग-अलग हिस्सों में घेराबंदी की गई है और माओवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़े… दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:“‘घूसखोर पंडित’ की प्रचार सामग्री हटाने का आदेश, दिल्ली HC ने दिया निर्देश”

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल