ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘मेड इन इंडिया’ का ग्लोबल गेम-चेंजर! भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

‘मेड इन इंडिया’ का ग्लोबल गेम-चेंजर! भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

India-US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे देश की आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा, बल्कि किसानों, एमएसएमई और युवाओं के लिए भी नए अवसर खोलेगा।

किसानों, एमएसएमई और युवाओं के हितों को मिलेगा संरक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह अंतरिम व्यापार ढांचा ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को निर्णायक गति देगा। इससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी और घरेलू उत्पादन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका के हितों की रक्षा करता है।

India-US trade deal: सीएम योगी ने मोदी के भारत-प्रथम दृष्टिकोण की सराहना की

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-प्रथम दृष्टिकोण के साथ एक संतुलित और पारस्परिक व्यापार समझौता सुनिश्चित किया है। यह समझौता एमएसएमई को सशक्त बनाएगा, निर्यात को बढ़ावा देगा, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

‘मेड इन इंडिया’ पर बढ़ा वैश्विक भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बढ़ता सहयोग ‘मेड इन इंडिया’ पर वैश्विक विश्वास को दर्शाता है और भारत को वैश्विक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

India-US trade deal: अन्य नेताओं की भी प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भी इस व्यापार समझौते की सराहना की। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पारस्परिक टैरिफ में 18 प्रतिशत की कमी भारतीय निर्यातकों के लिए गेम चेंजर साबित होगी, जिससे कपड़ा, चमड़ा, मशीनरी, हस्तशिल्प, डिजिटल सेवाओं, एआई और तकनीकी सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक रफ्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े… U19 World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाकर रचा इतिहास, छठी बार बना विश्व चैंपियन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल