CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अपने गृह राज्य उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। शनिवार की सुबह एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सूबे के मुखिया किसी कड़क मिजाज राजनेता की तरह नहीं, बल्कि एक स्नेही अभिभावक के रूप में अपने पैतृक गांव पंचूर (यमकेश्वर) की गलियों में टहलने निकले। गांव की पगडंडियों पर घूमते हुए उन्होंने न सिर्फ पुरानी यादें ताजा कीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों से भी मुलाकात की।
CM Yogi: बच्चे की मासूमियत ने जीता सबका दिल
सोशल मीडिया पर इस दौरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम योगी का बेहद मानवीय चेहरा सामने आया है। गांव की सैर के दौरान योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद छोटे बच्चों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। इसी बीच, उन्होंने एक नन्हे बालक को खाने का कुछ सामान (उपहार) भेंट किया। उस बालक की मासूमियत ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित कर दिया, जब उसने वह सामान खुद रखने के बजाय पास ही खड़े अपने दादाजी को थमाना शुरू कर दिया। बच्चे का अपने बुजुर्गों के प्रति यह प्रेम देख मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे।
न कोई रेड कारपेट… न कोई तामझाम
जब योगीजी पंहुचे अपने ग्राम… 🚩ये सादगी दिखाती है कि योगीजी काम में
विश्वास रखते हैं ताम झाम में नहीं ✍️ pic.twitter.com/Xvasx1cVkq— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) February 7, 2026
CM Yogi: हम भी तो आपके दादा लगते हैं…
बच्चे के इस व्यवहार पर चुटकी लेते हुए सीएम योगी ने हंसते हुए कहा, “देखो, यह सामान मिलते ही अपने दादा को दे रहा है।” इसके बाद उन्होंने बड़े ही आत्मीय भाव से बच्चे से कहा, “हम भी तो आपके दादा लगते हैं।” मुख्यमंत्री की इस हाजिरजवाबी और अपनेपन को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक वीडियो
यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग सीएम योगी के इस सहज अंदाज की सराहना कर रहे हैं। लंबे समय बाद अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान न केवल बच्चों से प्यार जताया, बल्कि गांव के बुजुर्गों के साथ बैठकर पुराने दिनों की बातें भी साझा कीं। यह दौरा दिखाता है कि सत्ता के शिखर पर होने के बावजूद अपनी जड़ों और मिट्टी के प्रति उनका लगाव आज भी बरकरार है।
यह भी पढ़ें…चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरी स्वैग ड्रेसिंग रूम में मचाया धमाल







