Bihar news: कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किन हालात में की, लेकिन शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।
5 साल पहले पति की भी हो चुकी है हत्या
स्थानीय निवासी सीताराम यादव के अनुसार, काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की करीब पांच साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति और अब पत्नी की हत्या ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। परिजनों का कहना है कि काजल को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
Bihar news: रात में मिलने आता था युवक
मृतका के ससुर ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से एक युवक रात के अंधेरे में काजल से मिलने आया करता था। इसके अलावा फेसबुक पर काजल की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी, प्रेम प्रसंग का एंगल
Bihar news: कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जबकि मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। फेसबुक पर तस्वीरें वायरल होने और पहले मिली धमकियों को भी जांच का अहम आधार बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि पति की हत्या के पांच साल बाद पत्नी की हत्या के मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पति निकला पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड, कर्ज माफ कराकर कराई थी वारदात







