ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » पन्ना में अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई भी बनी खास

पन्ना में अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई भी बनी खास

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों जमकर चर्चा में है। अजयगढ़ क्षेत्र के पिस्ता गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा, तो यह नज़ारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हे के पिता मिलन पांडे ने बेटे की खुशी के लिए किए गए इस इंतजाम पर संतोष जताया।

Mp news: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों जमकर चर्चा में है। अजयगढ़ क्षेत्र के पिस्ता गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा, तो यह नज़ारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शादी को खास और यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन पन्ना जिले में पहली बार किसी बारात ने हेलिकॉप्टर से सफर किया। पिस्ता गांव निवासी कांग्रेस नेता मिलन पांडे के बेटे नितिन पांडे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। दूल्हा नितिन पांडे घोड़े, बग्घी या लग्ज़री कार की जगह सीधे हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे।

Mp news: हेलिकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई

शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से ही कराई गई। जैसे ही हेलिकॉप्टर गांव के हेलीपैड पर उतरा, दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहली बार गांव की बहू को हेलिकॉप्टर से उतरते देख लोग खासे उत्साहित नजर आए।

Mp news: दूल्हे का सपना हुआ पूरा

बताया जा रहा है कि दूल्हा नितिन पांडे का सपना था कि वह हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जाएं। उनके पिता ने बेटे की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खास इंतजाम किए। हेलिकॉप्टर में बैठे दूल्हा-दुल्हन दोनों ही काफी खुश दिखाई दिए, वहीं घूंघट में भी दुल्हन की मुस्कान साफ झलक रही थी।

गांव में खुशी का माहौल

Mp news: इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हे के पिता मिलन पांडे ने बेटे की खुशी के लिए किए गए इस इंतजाम पर संतोष जताया। फिलहाल यह शादी न सिर्फ गांव बल्कि आसपास के इलाकों में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

 

ये भी पढ़ें: कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 साल पुराने मर्डर से जुड़ रहे तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल