ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » RSS शताब्दी समारोह में शिल्पा शेट्टी, मोहन भागवत को बताया प्रेरणास्रोत

RSS शताब्दी समारोह में शिल्पा शेट्टी, मोहन भागवत को बताया प्रेरणास्रोत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में शिरकत की। इससे पहले 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, निर्देशक सुभाष घई और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में शामिल हुए थे।

Shilpa shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में शिरकत की। रविवार (8 फरवरी) को कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की जमकर तारीफ की और खुद को उनकी बड़ी प्रशंसक बताया।

मोहन भागवत को लेकर शिल्पा शेट्टी का बयान

संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी ने आरएसएस के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं मोहन भागवत जी की बहुत बड़ी फैन हूं। वे बहुत प्रेरणादायक हैं। उनकी विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण मुझे बेहद प्रभावित करता है। जिस तरह उन्होंने जनहित और राष्ट्रीय हित के लिए समाज को जोड़ा है, उससे मैंने बहुत कुछ सीखा है।” शिल्पा ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उनके संकल्प को और मजबूत किया है।

Shilpa shetty: बॉलीवुड सितारों की रही खास मौजूदगी

आरएसएस शताब्दी समारोह की इस व्याख्यानमाला में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता विक्की कौशल मीडिया से बातचीत करते नजर आए, वहीं करण जौहर और अनन्या पांडे एक साथ पहुंचे और अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह और रवीना टंडन समेत कई अन्य सितारे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पहले दिन से ही बना रहा सितारों का जमावड़ा

Shilpa shetty: इससे पहले 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, निर्देशक सुभाष घई और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में शामिल हुए थे। शताब्दी समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की 100 वर्षों की यात्रा, समाज में उसकी भूमिका और भविष्य के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

ये भी पढ़ें: कान्स में तालियां बटोरने वाली अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ 3 साल बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल