Home » पश्चिम बंगाल » उत्तर 24 परगना में बम धमाका: पूर्व चेयरमैन असीत मजूमदार के घर पर हमला, इलाके में दहशत

उत्तर 24 परगना में बम धमाका: पूर्व चेयरमैन असीत मजूमदार के घर पर हमला, इलाके में दहशत

टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी

Basirhat Bomb Attack: उत्तर 24 परगना जिले के बसिरहाट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बसिरहाट नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 से जुड़े वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, हालांकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

Basirhat Bomb Attack: टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी
टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी

तेज आवाज से दहला पूरा मोहल्ला

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने असीत मजूमदार के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से में बंद दरवाजे के पास बम फेंका। बम के फटते ही तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और लोग दहशत में आ गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। खबर मिलते ही बसिरहाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या था।

Basirhat Bomb Attack:
टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी

Basirhat Bomb Attack: पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी अभी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कई नेता देर रात असीत मजूमदार के घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान असीत मजूमदार ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके घर पर हमला किसने और क्यों किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उनके साथ इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी।

Basirhat Bomb Attack: टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी
टीएमसी नेता असीत मजूमदार के घर पर बमबाजी

इस घटना की खबर मिलते ही बसिरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सप्तर्षि बंद्योपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का निरीक्षण किया और कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को दी जाएगी।

Report By: Pijush