ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Narendra Modi का भरोसा: असम फिर देगा सेवा का आशीर्वाद, 14 फरवरी को 5,450 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Narendra Modi का भरोसा: असम फिर देगा सेवा का आशीर्वाद, 14 फरवरी को 5,450 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Narendra Modi’s Assam visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि असम एक बार फिर उन्हें सेवा करने का अवसर देगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे सुबह 10:30 बजे डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर विकसित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेंगे। यह पूर्वोत्तर भारत की पहली ऐसी सुविधा है, जो रणनीतिक जरूरतों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह सुविधा मुश्किल हालात में समय पर रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू करने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Narendra Modi’s Assam visit: आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन

पीएम मोदी ने इसे नॉर्थईस्ट के लिए बड़ी खुशी बताते हुए कहा कि आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन इस क्षेत्र के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करेगा। इससे देशभर के छात्र असम में उच्च शिक्षा के लिए आकर्षित होंगे और स्थानीय युवाओं को भी नए अवसर मिलेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री 14 फरवरी को गुवाहाटी में असम भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने लिखा “दस साल पहले असम की जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया था। इन वर्षों में हमारी सरकार ने लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि असम हमें फिर से आशीर्वाद देगा।”

Narendra Modi’s Assam visit: 5,450 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन प्रमुख है। करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल, पूर्वोत्तर भारत का पहला ऐसा पुल है। यह पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा समय को घटाकर मात्र 7 मिनट कर देगा।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस पुल

इस पुल को क्षेत्र की उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें बेस आइसोलेशन तकनीक, फ्रिक्शन पेंडुलम बियरिंग्स हाई-क्वालिटी स्टे केबल्स औरब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे पुल की सुरक्षा और दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी।

पूर्वोत्तर को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करना, उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना है। इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े… सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, दो दिन में चांदी ₹24 हजार सस्ती

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल