ख़बर का असर

Home » पंजाब » बठिंडा में युवती की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

बठिंडा में युवती की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

पंजाब के बठिंडा में युवती की बेरहमी से हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 11 फरवरी को सूटकेस मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बठिंडा की SSP ज्योति यादव बैंस ने बताया कि परसराम नगर इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

Punjab news: पंजाब के बठिंडा में युवती की बेरहमी से हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की पहचान मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली सपना उर्फ मलिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सपना की उम्र करीब 20-22 साल थी और वह कुछ समय से बठिंडा में रह रही थी। आरोपी और सपना के बीच पहले से जान-पहचान और दोस्ती थी, हालांकि हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Punjab news: घर में की हत्या, दो दिन तक छिपाया शव

पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी को प्रिंस कुमार ने सुरखपीर रोड स्थित अपने घर में सपना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को दो दिन तक घर में ही छिपाकर रखा। सबूत मिटाने के इरादे से उसने शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन पूरी तरह जला नहीं सका। इसके बाद उसने आधा जला शव एक पुराने सूटकेस में भरा और 10-11 फरवरी की आधी रात को कार से बठिंडा-फाजिल्का हाईवे पर बेहमन दीवाना गांव के पास एक खेत में फेंक आया।

CCTV फुटेज और कॉल डिटेल से खुला राज

Punjab news: 11 फरवरी को सूटकेस मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बठिंडा की SSP ज्योति यादव बैंस ने बताया कि परसराम नगर इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में 7 फरवरी की फुटेज में सपना आरोपी के साथ दिखाई दी। पुलिस ने युवती के फोन रिकॉर्ड खंगाले और करीब 15 लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान शक प्रिंस कुमार पर गया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, शव ले जाने वाली कार और सूटकेस बरामद कर लिया है। SSP के अनुसार आरोपी अकेले रहता था और शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने यह अपराध अकेले ही अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

 

ये भी पढ़े: मर्यादा बनाम सियासत, संगम विवाद पर आमने-सामने योगी और अखिलेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल