ख़बर का असर

Home » गुजरात » अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले– किसानों को गुमराह कर रहे हैं

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले– किसानों को गुमराह कर रहे हैं

Amit shah in Gujarat: अमित शाह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को किसी भी मंच पर बहस की खुली चुनौती देते हुए कहा कि यह साफ किया जाए कि किसने किसानों का नुकसान किया और किसने उनके हितों की रक्षा की।

गांधीनगर में सीबीडीसी आधारित पीडीएस का उद्घाटन

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी यूएस ट्रेड डील और यूरोपीय यूनियन व इंग्लैंड के साथ हुए एफटीए को लेकर देश की जनता, विशेषकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

Amit shah in Gujarat: राहुल गांधी पर यूएस ट्रेड डील को लेकर आरोप

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी यह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ हुई ट्रेड डील में किसानों के हितों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि तीनों समझौतों में किसानों और डेयरी सेक्टर को पूरी सुरक्षा दी गई है।

“किसी भी मंच पर बहस को तैयार”

गृह मंत्री ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चैलेंज देना चाहता हूं। कोई भी मंच तय कर लीजिए, भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी आकर बहस कर लेगा कि किसानों का नुकसान किसने किया है।” उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कांग्रेस के झूठे दावों में न आएं।

Amit shah in Gujarat: डेयरी, मत्स्य और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने एफटीए और ट्रेड डील के माध्यम से कृषि और मत्स्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का रास्ता खोला है, जबकि डेयरी सेक्टर को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है।

कांग्रेस बनाम मोदी सरकार: MSP और किसान हित

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने डंकल प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर भारत का कृषि बाजार दुनिया के लिए खोल दिया था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने एमएसपी पर 15 गुना अधिक अनाज खरीदा और पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को हर साल 6,000 रुपये देकर कर्ज से बचाने की व्यवस्था की

ये भी पढ़े… भंडारे में बवाल: अमरोहा में कांवड़ियों पर पथराव, पुलिस भी निशाने पर सिपाही समेत 5 घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल