ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bangla News: चुनाव से पहले बर्दवान में राजनीतिक तनाव

Bangla News: चुनाव से पहले बर्दवान में राजनीतिक तनाव

Bangla News

Bangla News: पश्चिम बंगाल के ईस्ट बर्दवान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बर्दवान शहर के वार्ड नंबर 12 के नीलपुर इलाके में इलाके पर कब्जे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर चले और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दीवार पर कब्जे से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से नीलपुर इलाके में दीवारों पर कब्जे को लेकर दोनों दलों के बीच तनाव बना हुआ था। BJP कार्यकर्ता दीवारों पर पार्टी के स्टिकर लगा रहे थे, जबकि तृणमूल कार्यकर्ता उन्हीं दीवारों पर सफेदी करवा रहे थे। मंगलवार रात यह विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई, जो देखते ही देखते ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई।

Bangla News: BJP और तृणमूल के आरोप-प्रत्यारोप

BJP नेता शांतरूप डे ने आरोप लगाया कि तृणमूल के गुंडे बाहरी लोगों के साथ मिलकर BJP कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और घर-घर प्रचार में बाधा डाल रहे हैं। वहीं तृणमूल नेता श्यामल रॉय ने दावा किया कि सफेदी के बाद कुछ युवक चेहरा ढककर बाइक से आए और दीवारों पर BJP के पोस्टर चिपकाने लगे, साथ ही ममता बनर्जी और पार्टी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने झड़प के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें… तिलक समारोह से लौटने के बाद रोहतास में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल