ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » शरद पवार फिर अस्पताल में, स्वास्थ्य स्थिर

शरद पवार फिर अस्पताल में, स्वास्थ्य स्थिर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ गई। उन्हें माइल्ड डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में शरद पवार सुर्खियों में इसलिए भी रहे, क्योंकि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने खुलासा किया कि दोनों एनसीपी के भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे थे।

Maharashtra news: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ गई। उन्हें माइल्ड डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, शरद पवार की स्थिति स्थिर है और उन्हें तरल पदार्थ की जरूरत है। रूबी हॉल क्लीनिक के अध्यक्ष डॉ. पुरवेज़ ग्रांट ने कहा कि वरिष्ठ नेता अगले दो दिन अस्पताल में रहेंगे।

बेटी सुप्रिया सुले ने दी जानकारी

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने भी पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिता को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी किया।

Maharashtra news: फरवरी में भी हुई थी भर्ती

शरद पवार को 9 फरवरी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी हुई थी। हालांकि 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल ने तब सलाह दी थी कि शरद पवार पर्याप्त आराम करें और धीरे-धीरे अपने नियमित कामों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लौटें।

परिवारिक और राजनीतिक हालात

Maharashtra news: हाल ही में शरद पवार सुर्खियों में इसलिए भी रहे, क्योंकि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने खुलासा किया कि दोनों एनसीपी के भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे थे। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया।

 

ये भी पढ़े: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: एआई समिट में भारत की ताकत बनी सबके लिए मिसाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल