ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » होली पर यात्रियों के लिए योगी सरकार की खास तैयारी, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

होली पर यात्रियों के लिए योगी सरकार की खास तैयारी, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

UP & yogi news:

 UP & yogi news:  होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष परिवहन व्यवस्था की घोषणा की है। राज्य में 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

पश्चिमी यूपी और दिल्ली रूट पर रहेगा खास फोकस

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती पहले से सुनिश्चित की जाएगी। प्रारंभिक रूट पर 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलने पर अन्य क्षेत्रों में भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

 UP & yogi news: सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर विशेष जोर

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी निगम बसों को शत-प्रतिशत ऑनरोड रखा जाए और पर्व अवधि में अनुबंधित बस कर्मचारियों को अवकाश न दिया जाए। दुर्घटना और जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रवर्तन दल लगातार निगरानी करेंगे। चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाएगा। बसों की तकनीकी स्थिति, सीटों की मरम्मत, खिड़कियों के शीशे, फायर सेफ्टी उपकरण और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बस स्टेशनों और वाहनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 UP & yogi news: कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

पर्व अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक और परिचालकों को ₹3600 से ₹4500 तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर संचालन करने पर ₹360 प्रतिदिन की दर से ₹3600 मिलेंगे, जबकि 10 दिन की पूर्ण ड्यूटी पर ₹450 प्रतिदिन के हिसाब से ₹4500 दिए जाएंगे। निर्धारित मानक से अधिक दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

वर्कशॉप कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सम्मान

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों को लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर ₹2100 और नौ दिन पर ₹1800 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। साथ ही सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले क्षेत्रों के प्रबंधकों और चयनित डिपो अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढे़ : ‘केरलम’ नाम पर ममता बनर्जी ने दी बधाई, ‘बांग्ला’ को मंजूरी न मिलने पर केंद्र पर साधा निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल