ख़बर का असर

Home » राजस्थान » राजस्थान में महिला सशक्तीकरण को नई रफ्तार: राज सखी स्टोर और ग्रामीण महिला बीपीओ की पहल

राजस्थान में महिला सशक्तीकरण को नई रफ्तार: राज सखी स्टोर और ग्रामीण महिला बीपीओ की पहल

Rajasthan News: राजस्थान सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रही है। इन पहलों के तहत राज्य में 16 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

ऋण सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। इसके तहत करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से जिला स्तर पर ग्रामीण महिला बीपीओ स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के तहत महिलाओं के लिए ऋण सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में अधिक वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

Rajasthan News: महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

महिला सशक्तीकरण के लिए ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के माध्यम से कई नवाचार योजनाएं भी लागू की जा रही हैं। बजट में 100 क्लस्टर स्तरीय संघों को कार्यालय भवन उपलब्ध कराने की योजना है। इन केंद्रों पर महिलाओं को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग, डिजाइन और पैकेजिंग को बेहतर बनाकर डेयरी, वस्त्र, जूते, बाजरा और मसाले जैसे क्षेत्रों में 50 नए उद्यम विकसित किए जाएंगे। इन उत्पादों के विपणन के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों से सहयोग लिया जाएगा।

राज सखी स्टोर से महिलाओं को बाजार

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संभागीय मुख्यालयों पर राज सखी स्टोर स्थापित किए जाएंगे, जहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण सीमा को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के लिए राज्य में 11,000 अमृत पोषण वाटिकाएं विकसित की जाएंगी, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों के मध्याह्न भोजन के लिए स्थानीय स्तर पर फल और सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Rajasthan News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर- शर्मा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लखपति दीदी, सोलर दीदी, लाडो प्रोत्साहन और नारी शक्ति प्रशिक्षण जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।

ये भी पढ़े… सेमीफाइनल के रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल