ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » महिला दिवस के मौके पर CM योगी का सख्त संदेश बोले- ‘बेटियों से अभद्रता की तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी’

महिला दिवस के मौके पर CM योगी का सख्त संदेश बोले- ‘बेटियों से अभद्रता की तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तब ही संभव है जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल मिले। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी और ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होगी।

बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई बेटी के साथ अभद्रता करता है या उसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करता है तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

International Women’s Day: आर्थिक सशक्तिकरण पर भी जोर

सीएम योगी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म का पंजीकरण होते ही उसके बैंक खाते में आर्थिक सहायता की राशि जमा की जाती है, जिससे बेटियाँ आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें आगे बढ़ने में आर्थिक सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो अब बढ़कर 44 हजार से अधिक हो चुकी है। यह बदलाव महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी थीम ‘सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन’ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास की पहली शर्त होती है। जब सुरक्षा मिलती है तो आत्मविश्वास बढ़ता है, आत्मविश्वास से आत्मगौरव की भावना पैदा होती है और यही भावना आगे चलकर आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती है।

ये भी पढ़े… दिल्ली में Yogi मॉडल की राह पर रेखा गुप्ता! तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया सख्त संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल