Bengal Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दाविहीन नेता हैं। उन्होंने संसद को अखाड़ा बना दिया है। पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलना राहुल गांधी की आदत हो गई है और हर चुनाव में उनकी पार्टी का बुरा हाल होता है।
जीरो पर आउट होंगे राहुल
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट होंगे, असम में सिंगल डिजिट पर रहेंगे और पीएम मोदी को अपमानित करने का नतीजा उन्हें मिलेगा। तेल और गैस संकट पर भाजपा नेता ने कहा कि पूरे देश में, पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट है। कई देशों में तेल के दाम बढ़े हैं। गैस का संकट पैदा हुआ है, लेकिन ऐसे समय में भी भारत ने तेल और गैस के दाम को बहुत नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस पार्टी 2011 वाला पोस्टर जारी कर रही है। लोगों में पैनिक पैदा कर रही है जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए। कोरोना के दौर में भी पीएम मोदी ने स्थिति को संभाला था। मैं देख रहा हूं और कहना चाहता हूं कि जब तक पीएम मोदी हैं चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम जनता की चिंता करते हैं और विपक्ष का काम हंगामा करना है।
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में खारिज होने पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद को मजाक समझ लिया है। 99 सीट क्या मिली, उनकी मर्जी से संसद चलेगा क्या? लोकसभा स्पीकर नियमों के अनुसार, संसद चलाते हैं। स्पीकर जब उन्हें नियंत्रित करते हैं तो वे अविश्वास प्रस्ताव ले आते हैं। चर्चा के दौरान भाग जाते हैं और संसद को कैद करना चाहते हैं। पीएम मोदी की सीट को घेरने के लिए महिला सांसदों को भेज देना। हर विषय पर हंगामा पैदा करना राहुल गांधी की आदत बन गई है। इसका जवाब जनता चुनाव में उन्हें देती है। सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है, उन्होंने सारी हदें पार कर दी। पूरे देश में गुस्सा है और इसका जवाब जनता उन्हें देगी।
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह मुद्दाविहीन नेता हैं। संसद को अखाड़ा बना दिया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार करना इनकी आदत हो गई है इसलिए हर चुनाव में इनका बुरा हाल होता है। बंगाल और असम में ज़ीरो पर आउट… pic.twitter.com/26cgKlLyeN
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 12, 2026
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह दुखद है। वे एक वरिष्ठ नेता है, उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी कह रहा है कि वह कई वर्षों से उन्हें मारना चाहता है। हम पूर्व सीएम की लंबी आयु की दुआ करते हैं।







