ख़बर का असर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अचानक इस्तीफा देकर बोरदोलोई ने कांग्रेस को चौंकाया, प्रियंका गांधी भी रह गईं अनजान!

अचानक इस्तीफा देकर बोरदोलोई ने कांग्रेस को चौंकाया, प्रियंका गांधी भी रह गईं अनजान!

Congress News: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। डिब्रूगढ़ से सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को इस इस्तीफे की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

प्रियंका गांधी ने कहा कि बोरदोलोई के इस कदम से पार्टी हैरान है और काश इस पर पहले चर्चा हो पाती। उनका मानना है कि अगर बातचीत का मौका मिलता, तो इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता था।

Congress News: टिकट बंटवारे से नाराजगी की आशंका

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बोरदोलोई टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना बातचीत के इस तरह अचानक इस्तीफा देना चौंकाने वाला है। वहीं, कांग्रेस के एक अन्य सांसद  मनोज कुमार ने पार्टी में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है और ऐसा कदम अन्य राज्यों में भी उठाया जाना चाहिए।

भाजपा में शामिल होने की अटकलें

इसी बीच, पूर्व कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने दावा किया है कि प्रद्युत बोरदोलोई जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस पर बोरदोलोई ने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है और केवल इतना कहा कि उन्हें बुलाया गया है।

Congress News: खड़गे को भेजा इस्तीफा

बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए संगठन के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन पर उठे सवाल

प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा असम में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। डिब्रूगढ़ क्षेत्र औद्योगिक और चाय उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां राजनीतिक पकड़ भी अहम होती है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और संगठनात्मक मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं।

ये भी पढ़े… सीएम के फैसलों पर सोलंकी का आभार- किसानों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल