ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेतन्याहू की वैश्विक अपील, ‘ईरान सिर्फ इजरायल नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा’, दुनिया से साथ आने की अपील

नेतन्याहू की वैश्विक अपील, ‘ईरान सिर्फ इजरायल नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा’, दुनिया से साथ आने की अपील

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया के नेताओं से ईरान के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईरान नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है और यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील

Iran Israel War: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को अब 23 दिन हो चुके हैं। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं और संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच रविवार (22 मार्च) को इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने दुनिया के सभी नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे ईरान के खिलाफ इजरायल का साथ दें। उनका कहना है कि ईरान सिर्फ इजरायल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब ईरान ने इजरायल के अराद इलाके में मिसाइल हमला किया था।

Iran Israel War: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील

नागरिकों को निशाना बना रहा ईरान

प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान का मकसद लोगों की जान लेना है। उनके अनुसार, ईरान ने इजरायल की राजधानी यरुशलम में ऐसे स्थानों को निशाना बनाया जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को यह समझना है कि ईरान पूरी दुनिया के लिए कितना बड़ा खतरा है, तो पिछले 48 घंटों की घटनाओं को देखना काफी है। उनके मुताबिक, ईरान ने हाल के समय में एक रिहायशी इलाके पर हमला किया। हालांकि सौभाग्य से इस हमले में कोई मौत नहीं हुई, लेकिन यह सिर्फ किस्मत की वजह से हुआ, न कि हमलावरों की मंशा की वजह से। उनका कहना है कि ईरान का इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान लेने का था।

Iran Israel War: पवित्र स्थलों के पास मिसाइल हमला

उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने यरुशलम पर हमला करते समय उन इलाकों को भी निशाना बनाया जो तीन प्रमुख एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थलों के पास स्थित हैं। इन स्थानों में वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद शामिल हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार, एक तरह से यह चमत्कार ही था कि इन पवित्र स्थलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन उनका कहना है कि ईरान ने ऐसे क्षेत्रों को निशाना बनाकर गंभीर खतरा पैदा किया।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील

नेतन्याहू ने दुनिया से मांगा समर्थन

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ईरान ने इस हमले के जरिए अपनी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की क्षमता दिखाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि ईरान के पास दूर तक वार करने वाली मिसाइलें हैं और वह उनका इस्तेमाल करने की ताकत दिखा रहा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों से अपील करते हुए कहा कि सभी को ईरान के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उनका कहना है कि ईरान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष में इजरायल और अमेरिका सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अन्य देशों की सुरक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि बाकी देशों के नेता भी इस संघर्ष में उनका साथ दें।

ये भी पढ़ें…ईरान संकट के बीच Arvind Kejriwal का वार, हवाई किराए बढ़ने पर उठाए सवाल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल