ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » पूजा पाल का बड़ा आरोप: सियासत गरमाई! पूजा पाल ने अतीक को बताया सपा का फाइनेंसर, सीएम योगी की जमकर तारीफ

पूजा पाल का बड़ा आरोप: सियासत गरमाई! पूजा पाल ने अतीक को बताया सपा का फाइनेंसर, सीएम योगी की जमकर तारीफ

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव जैसै – जैसै नजदीक आ रहा है वैसे – वैसे प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी फिर से शुरू हो गई है । चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए माफिया अतीक अहमद को सपा का फाइनेंसर बताया है।

‘अतीक ने देश को दीमक की तरह खोखला किया’

पूजा पाल ने कहा कि अतीक अहमद ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों युवाओं को भी गलत रास्ते पर धकेला। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक ने नशे और अवैध गतिविधियों के जरिए समाज को नुकसान पहुंचाया और देश को “दीमक की तरह खोखला” किया।

UP Election 2027: सपा सरकार पर संरक्षण देने का आरोप

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में अतीक अहमद को संरक्षण मिला। उनके मुताबिक, पार्टी को उसकी गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बर्बाद की बल्कि उनकी तरह हजारों युवाओं का जीवन तबाह कर दिया.

CM योगी की तारीफ

इस दौरान योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए पूजा पाल ने उन्हें “धुरंधर मुख्यमंत्री” बताया। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान सरकार नहीं होती तो उनकी जान को खतरा बना रहता, लेकिन आज वे सुरक्षित हैं। कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो उनकी भी हत्या हो चुकी होती लेकिन, आज अगर वो जिंदा हैं तो सीएम योगी की वजह से हैं.

UP Election 2027: व्यक्तिगत दर्द भी किया साझा

पूजा पाल ने अपने पति राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि अतीक अहमद ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत मामला नहीं था, बल्कि इससे कई परिवार प्रभावित हुए।

UP Election 2027: सियासी बयानबाजी तेज

गौरतलब है कि पूजा पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इसके बाद से वह लगातार सपा पर हमलावर रही हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे आरोप-प्रत्यारोप आने वाले समय में और तेज हो सकते हैं। कुल मिलाकर, पूजा पाल के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सपा और भाजपा के बीच टकराव को और तीखा कर दिया है।

ये भी पढ़े… AIMIM नेता का विवादित बयान-111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक मिलें तो दिखा देंगे ताकत! मुसलमानों पर हुए ‘एनकाउंटर का जवाब एनकाउंटर से करेंगें’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल