ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली बजट 2026: 1.03 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक बजट से हर सेक्टर को मिला मजबूती

दिल्ली बजट 2026: 1.03 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक बजट से हर सेक्टर को मिला मजबूती

Delhi Budget

Delhi Budget: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के नागरिकों के बेहतर जीवन का रोडमैप करार दिया। इस बजट में विकास, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े बदलावों का प्रस्ताव है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास में बूस्ट

दिल्ली सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पीडब्ल्यूडी को 5,921 करोड़ रुपए और शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा है। सड़क पुनर्विकास, फ्लाईओवर, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज बनाने के साथ-साथ बारापुल्ला कॉरिडोर के निर्माण को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Delhi Budget: शिक्षा और महिला कल्याण पर फोकस

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 12,645 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें नए अस्पतालों का निर्माण और आईसीयू सुविधाओं का विस्तार शामिल है। शिक्षा के लिए 19,148 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, मुफ्त साइकिल और लैपटॉप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए 7,406 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

पर्यावरण और पर्यटन पर जोर

बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 822 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट पर काम किया जाएगा। पर्यटन बजट को 121 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 412 करोड़ रुपए किया गया है, साथ ही दिल्ली में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का भी प्रस्ताव है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल