ख़बर का असर

Home » Uncategorized » ज़ोजिला एवलांच: श्रीनगर-लेह हाईवे पर तबाही, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़ोजिला एवलांच: श्रीनगर-लेह हाईवे पर तबाही, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे में श्रीनगर-लेह हाईवे पर अचानक आए भीषण हिमस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने भी घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

Leh news: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे में श्रीनगर-लेह हाईवे पर अचानक आए भीषण हिमस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस एवलांच की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 लोग घायल हैं और एक शख्स अभी भी लापता बताया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है और राहत-बचाव का काम लगातार जारी है।

हाइवे पर गिरा एवलांच

प्रशासन के मुताबिक, यह हिमस्खलन ज़ोजिला पास के ‘ज़ीरो पॉइंट’ और ‘कैप्टन-टर्न’ के पास हुआ, जहां से गुजर रही गाड़ियों पर अचानक बर्फ का बड़ा हिस्सा आ गिरा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक यात्री वाहन पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leh news: रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़

घटना के बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), SDRF और सोनमर्ग व द्रास प्रशासन ने मिलकर बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है। मशीनों की मदद से बर्फ हटाने और दबे लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ गाड़ियां अब भी बर्फ के नीचे दबी हो सकती हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Leh news: केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि ज़ोजिला दर्रे पर हुए इस हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।

एलजी का हाई अलर्ट निर्देश

Leh news: लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने भी घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आपदा राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और वह खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढे़: ईरान पर हमले में 26 की मौत, अमेरिका-इजरायल में बढ़े मतभेद, रूस की बड़ी चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल