PM Modi Inaugurates Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ने इसे नरेंद्र मोदी के शासन काल में भारत’ की बदलती तस्वीर का प्रतीक बताया। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश को बीमारू प्रदेश से बाहर निकाल कर विकासित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। एयरपोर्ट के उद्धाटन से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी।
‘यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश को नई पहचान और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी से जोड़ते हुए विकास की नई दिशा देगी और निवेश का बड़ा केंद्र बनाएगी।
PM Modi Inaugurates Airport: ‘सरकार की कार्यशैली का उदाहरण’
योगी ने कहा कि नवंबर 2021 में इस परियोजना का शिलान्यास हुआ था और अब इसका पहला चरण पूरा हो चुका है। उन्होंने इसे ‘डबल इंजन सरकार’ की तेज और परिणाम आधारित कार्यशैली का उदाहरण बताया, जहां योजनाएं समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतरती हैं।
बुनियादी ढांचे से बढ़ा निवेश का भरोसा
मुख्यमंत्री के अनुसार, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार के चलते उत्तर प्रदेश निवेश के लिए आकर्षक बना है। उन्होंने कहा कि पहले जो प्रदेश विकास में पीछे था, आज वही तेजी से आगे बढ़ते हुए नई पहचान बना रहा है।
PM Modi Inaugurates Airport: एक्सप्रेसवे और रेल नेटवर्क से कनेक्टिविटी मजबूत
योगी ने बताया कि यह एयरपोर्ट युमना एक्सप्रेसवे सहित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस और प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल से जुड़कर प्रदेश को ‘स्केल और स्पीड’ के साथ विकास की नई ऊंचाई देगा।
रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट परियोजना से लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, सेमीकंडक्टर यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
PM Modi Inaugurates Airport: ग्लोबल कनेक्टिविटी का बनेगा हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ‘लैंड-लॉक्ड’ स्थिति से बाहर निकालकर वैश्विक बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। डेडिकेटेड मल्टी-मॉडल कार्गो हब बनने से व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा एयरपोर्ट
योगी ने बताया कि यह एयरपोर्ट सीमलेस, स्मार्ट और सस्टेनेबल सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इसमें एविएशन फ्यूल सिस्टम, इन-फ्लाइट किचन, एमआरओ और डिजिटल तकनीकों के जरिए ‘ईज ऑफ जर्नी’ को बढ़ावा दिया जाएगा।
PM Modi Inaugurates Airport: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की स्थिरता
मुख्यमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां दुनिया के कई देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, वहीं भारत ने स्थिरता और संतुलन बनाए रखा है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।
जनता की ओर से जताया आभार
अंत में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विकास की धुरी साबित होगा।
ये भी पढ़े… मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: हाईकोर्ट सुनवाई टली, अगली तारीख 10 अप्रैल!








