Home » स्पोर्ट्स » टॉस जीतकर RCB ने चुनी गेंदबाजी, चिन्नास्वामी में मुकाबला शुरू

टॉस जीतकर RCB ने चुनी गेंदबाजी, चिन्नास्वामी में मुकाबला शुरू

IPL: IPL 2026 के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत से पहले RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा कि यह सीजन का पहला मैच है और टीम देखना चाहती है कि पिच कैसा व्यवहार करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी खिलाड़ी फिट और तैयार हैं।

IPL: SRH कप्तान ईशान किशन ने क्या कहा

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस हारने के बाद कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि टीम अपनी योजनाओं पर फोकस करेगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि SRH इस मैच में जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने पैट कमिंस को टीम का अहम गेंदबाज बताया और कहा कि बाकी खिलाड़ी भी अच्छी लय में हैं।

हेड टू हेड में कौन भारी?

IPL: अगर IPL में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक RCB और SRH के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें SRH ने 14 मैच जीते हैं, जबकि RCB को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का पलड़ा भारी रहा है। यहां खेले गए 8 मैचों में से 5 बार RCB ने जीत दर्ज की है, जबकि SRH को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

 

ये भी पढ़े: इंडोनेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन