Pakeezah Film Story: कमाल अमरोही और मीना कुमारी का रिश्ता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और जटिल प्रेम कहानियों में से एक रहा है। दोनों के बीच गहरा प्रेम था, लेकिन समय के साथ गलतफहमियों और परिस्थितियों ने इस रिश्ते को प्रभावित किया।
फिल्म ‘अनोखा’ के सेट से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही शादी तक पहुंची। तीन बच्चों के पिता कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से गुपचुप विवाह किया, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में हलचल मच गई।
‘पाकीजा’ और मोहब्बत की विरासत
कमाल अमरोही के लिए मीना कुमारी सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि उनकी फिल्म Pakeezah की प्रेरणा थीं। उन्होंने इस फिल्म को बनाने में करीब 16 साल लगा दिए, जो उनके प्रेम और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।
Pakeezah Film Story: जब ‘सौतन’ ने दिखाई इंसानियत
इस प्रेम कहानी का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया, जब कमाल अमरोही की दूसरी पत्नी सईदा अल-जहरा मीना कुमारी से मिलने उनके घर पहुंचीं। बताया जाता है कि सईदा ने खबरों में मीना कुमारी की तबीयत खराब होने की जानकारी पढ़ी थी, जिसके बाद वे बिना किसी पूर्व सूचना के उनसे मिलने पहुंच गईं। इस दौरान कमाल अमरोही भी वहां मौजूद थे और अचानक इस मुलाकात से असहज हो गए।
Pakeezah Film Story: दुआ, तोहफा और आंसू भरी मुलाकात
पहली मुलाकात में सईदा ने मीना कुमारी को 250 रुपए उनकी सलामती की दुआ के रूप में दिए। पहले तो मीना कुमारी ने इसे लेने से इनकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। इस दौरान सईदा की घड़ी मीना कुमारी को पसंद आई, तो सईदा ने वह भी उन्हें दे दी। इस पर मीना कुमारी भावुक होकर बोलीं कि “आप पहले ही अपना सब कुछ दे चुकी हैं।” इसके बाद दोनों की आंखों से आंसू बह निकले।
रिश्तों से परे एक अनोखा अपनापन
कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्ते में भले ही दूरियां आ गई थीं, लेकिन इस मुलाकात ने दिखाया कि इंसानियत और सम्मान किसी भी रिश्ते से बड़ा होता है।
यह भी पढे़ : ईरान युद्ध के बीच गैस संकट: भारत अंगोला समेत नए देशों से एलपीजी खरीदने की तैयारी में







