ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गोंडा स्टेशन पर खौफनाक हादसा, चोर का पीछा कर रहे सिपाही के कटे दोनों पैर, हालत गंभीर

गोंडा स्टेशन पर खौफनाक हादसा, चोर का पीछा कर रहे सिपाही के कटे दोनों पैर, हालत गंभीर

चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाना एक सिपाही को भारी पड़ गया। GRP के सिपाही आकाश सिंह (29) चोर को पकड़ने के प्रयास में चलती ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो युवकों के बीच मारपीट हो रही थी। मौके पर पहुंचे सिपाही आकाश सिंह दोनों को पकड़कर GRP थाने ले गए। पूछताछ के दौरान एक युवक को छोड़ दिया गया, जबकि सुनील कुमार (35) को हिरासत में रखा गया। इसी बीच डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची। मौका देखकर आरोपी सुनील कुमार सिपाही का हाथ छुड़ाकर चलती ट्रेन में चढ़कर भागने लगा।

सिपाही के दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है।

आकाश सिंह ने तुरंत पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और नीचे खींच लिया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सिपाही ने आरोपी को नहीं छोड़ा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल सिपाही को पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पैरों का दोबारा जुड़ पाना बेहद मुश्किल है।

UP News: मऊ के रहने वाले है सिपाही

वहीं इस मामले में GRP प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका इलाज जारी है। घटना की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि सिपाही आकाश सिंह मऊ के रहने वाले हैं और 2018 बैच के सिपाही हैं। वह लंबे समय से गोंडा GRP में तैनात हैं। उनकी शादी हो चुकी है और परिवार के सदस्य लखनऊ पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़े… यूपी में बेमौसम बारिश बनी आफत, CM योगी बोले- ‘किसानों का नहीं होगा नुकसान, दिया जाएगा मुआवजा’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल