ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » साओ पाउलो से उड़ान के 9 मिनट बाद इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

साओ पाउलो से उड़ान के 9 मिनट बाद इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

साओ पाउलो से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 9 मिनट तक हवा में रहा और फिर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

Plane landing: साओ पाउलो से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई। Airbus A330-300 विमान में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात ये रही कि पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित हैं।

ATC ने दी चेतावनी, तुरंत लिया फैसला

उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलटों को अलर्ट किया कि विमान के पंख में आग लगी है। इसके बाद पायलटों ने बिना देर किए फ्लाइट को वापस मोड़ने का फैसला लिया और इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी।

Plane landing: यात्रियों में मची चीख-पुकार

घटना के दौरान सामने आए वीडियो में इंजन से चिंगारियां निकलती दिख रही हैं। प्लेन के अंदर बैठे यात्री घबरा गए और कई लोग डर के मारे चीखते नजर आए। हालांकि कुछ ही मिनटों में विमान सुरक्षित लैंड कर गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया।

9 मिनट हवा में रहा विमान

Plane landing: फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 9 मिनट तक हवा में रहा और फिर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। एयरलाइन ने बताया कि आग तकनीकी खराबी की वजह से लगी थी और इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने सके।

 

ये भी पढ़े: होर्मुज स्ट्रेट पर उलझा अमेरिका, ट्रंप बोले “ये हमारी जिम्मेदारी नहीं”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल