Home » मनोरंजन » सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में शादी की तैयारियाँ तेज, लेकिन क्या सारा की एंट्री बनेगी अन्विता-विराट की खुशी में रुकावट?

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में शादी की तैयारियाँ तेज, लेकिन क्या सारा की एंट्री बनेगी अन्विता-विराट की खुशी में रुकावट?

इत्ती सी खुशी में शादी की खुशियों के बीच सस्पेंस की एंट्री

Itty Si Khushi: मुंबई, अप्रैल 2026, सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी भावनात्मक कहानी और दिल छू लेने वाले पलों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहाँ अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) और विराट (रजत वर्मा) अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई मुश्किलों, गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद अब दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस मौके ने पूरे परिवार में खुशियों, प्यार और अपनापन का माहौल बना दिया है।

शादी के जश्न की शुरुआत, हल्दी की रस्म से होगा रंगीन आगाज़

आने वाले एपिसोड्स में शादी के जश्न की शुरुआत हल्दी की रस्म से होगी, जिसकी तैयारियाँ पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। काम के दबाव और परिवार की उम्मीदों के बीच भी अन्विता हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाती नजर आती है।

Itty Si Khushi: मुं इत्ती सी खुशी में शादी की खुशियों के बीच सस्पेंस की एंट्री
इत्ती सी खुशी में शादी की खुशियों के बीच सस्पेंस की एंट्री

वहीं विराट हर कदम पर उसका साथ देता है। वह समाज की आलोचनाओं से अन्विता की रक्षा करता है और बिना किसी शर्त के उसका समर्थन करता है, जिससे उनके रिश्ते की मजबूती और भी बढ़ जाती है। दोनों के बीच की समझ और साथ इस रिश्ते को भरोसे और सम्मान की मजबूत नींव पर खड़ा करते हैं, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।

Itty Si Khushi:  सारा सेठी की रहस्यमयी एंट्री से बदलेगा कहानी का रुख

शादी की खुशियों के बीच माहौल में धीरे-धीरे हल्का तनाव भी महसूस होने लगता है। इसी दौरान सारा सेठी (भूमिका गुरंग) की रहस्यमयी एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है।

उसके आने से अन्विता और विराट की शादी के माहौल में अचानक हलचल पैदा हो जाती है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि वह शादी की रस्मों में रुकावट डाल रही है, लेकिन धीरे-धीरे संकेत मिलने लगते हैं कि उसके इरादे विराट के अतीत से जुड़े किसी गहरे राज से जुड़े हुए हैं।इस ट्रैक में दर्शकों को खुशी और रहस्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जहाँ उत्सव के साथ-साथ सस्पेंस भी बढ़ता जाएगा।

क्या सारा बनेगी अन्विता और विराट की शादी की सबसे बड़ी चुनौती?

जैसे-जैसे शादी के कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं, सारा की मौजूदगी से माहौल में टकराव और अनिश्चितता बढ़ने लगती है। उसकी हर गतिविधि परिवार में बेचैनी और अप्रत्याशित घटनाओं को जन्म देती है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सारा अन्विता और विराट के इस खास दिन को मुश्किलों में डाल देगी?

Itty Si Khushi:  सुम्बुल तौकीर खान ने बताया अन्विता के दिल का हाल

अन्विता का किरदार निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान बताती हैं,“अन्विता के लिए शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि अपनी खुशी को चुनने का फैसला है। वह जिम्मेदारियों और भागदौड़ के बीच भी उस खुशी को संभालकर रखना चाहती है। लेकिन सारा सेठी की एंट्री के साथ माहौल में एक अजीब-सी बेचैनी शुरू हो जाती है। कुछ गलत महसूस होता है, हालांकि अन्विता उसे पूरी तरह समझ नहीं पाती।

इस किरदार की खास बात यह है कि वह जल्दबाजी में प्रतिक्रिया नहीं देती, बल्कि शांत और समझदारी से हालात को संभालती है। इस ट्रैक में जश्न और तनाव दोनों साथ-साथ चलते हैं, जहाँ अन्विता अपने नए सफर को लेकर उम्मीदों से भरी है, लेकिन अनजाने में वह ऐसी स्थिति में कदम रख रही है जो उसके लिए चुनौती बन सकती है।”

‘इत्ती सी खुशी’ देखिए हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments