Cng blast: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बुधवार को एक CNG पंप पर गैस भरते समय जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा मित्राओं गांव स्थित फिलिंग स्टेशन पर हुआ, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
घायलों की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Cng blast: नेताओं ने लिया जायजा
स्थानीय पार्षद अमित खरखड़ी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं सांसद कमलजीत सहरावत ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Cng blast: प्राथमिक जांच में बड़ा खुलासा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह ट्रकों में लगी CNG किट का मानकों के अनुसार न होना हो सकता है। बताया जा रहा है कि पंप कर्मचारी एक ट्रक में गैस भर रहा था, तभी अचानक सिलेंडर फट गया और यह बड़ा हादसा हो गया।
सुरक्षा पर उठे सवाल
Cng blast: अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना मानकों की जांच के ऐसे वाहनों में गैस भरने की अनुमति कैसे दी जा रही है। अगर समय रहते इस तरह की लापरवाही पर रोक नहीं लगी, तो ऐसे हादसे आगे भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: Noida के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीजों की जगह मंगा ली गईं जानवरों वाली सिरिंज







