ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » Tehran: ईरान ने खारिज किया अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव, क्या चाहता है ईरान ?

Tehran: ईरान ने खारिज किया अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव, क्या चाहता है ईरान ?

Tehran: ईरान ने खारिज किया अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव, क्या चाहता है ईरान ?
Tehran:  अमेरिका और इजराइल ने ईरान को हल्के में लेने की जो भूल की, उसका नुकसान इन दोनों देशों को झेलना पड़ रहा है। हालांकि युद्ध के चलते ईरान को भी बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन उसने जो जोरदार पलटवार किये, उनकी उम्मीद शायद अमेरिका और इजरायल को नहीं थी। ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों ने इन दोनों देशों को हैरान किया हुआ है।यही नहीं ईरान अपनी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है। उसने युद्ध विराम के लिए अमेरिका की शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच खबर है कि ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को को भी खारिज कर दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। फार्स ने एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि यह प्रस्ताव गुरुवार को एक मित्र देश के जरिए ईरान को दिया गया।

ईरान ने हमले जारी रखते हुए जताए अपने इरादे

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्र के हवाले से बताया कि खासकर कुवैत के बुबियान आइलैंड पर अमेरिकी “मिलिट्री फोर्स डिपो” को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले के बाद, वाशिंगटन ने सीजफायर सुनिश्चित करने के लिए अपनी डिप्लोमैटिक कोशिशें तेज कर दी हैं।फार्स के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रस्ताव इलाके में संकट के बढ़ने और ईरान की सैन्य क्षमता को कम आंकने की वजह से अमेरिकी फोर्स के लिए “गंभीर दिक्कतें” पैदा होने के बाद पेश किया गया।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ईरान ने इस ऑफर पर लिखकर जवाब नहीं दिया, बल्कि लड़ाई के मैदान में हमले जारी रखकर जवाब दिया।

इस बीच, ईरानी सेना ने पुष्टि की है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के दक्षिणी समुद्री इलाके के ऊपर होर्मुज स्ट्रेट के पास एक यूएसए-10 “वॉर्थोग” अटैक प्लेन को मार गिराया, जिससे एयरक्राफ्ट फारस की खाड़ी में क्रैश हो गया।
 

Tehran: आईआरजीसी का दावा 

इससे पहले आईआरजीसी ने दावा किया कि सेंट्रल ईरानी एयरस्पेस में एक यूएसएफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया था। बाद में शुक्रवार को, ईरान की सेमी-ऑफिशियल मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि एक यूएस ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी एयरस्पेस में एक प्रोजेक्टाइल से टकरा गया था, जब वह गिरे हुए यूएस फाइटर जेट के पायलट को ढूंढ़ रहा था।कोगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के गवर्नर यादोल्लाह रहमानी ने कबायली और ग्रामीण इलाकों के लोगों से “दुश्मन पायलटों” का पता लगाने में अधिकारियों की मदद करने को कहा।

बता दें, इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को तेहरान और ईरान के कई दूसरे शहरों पर मिलकर हमले किए। इसमें ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, सीनियर मिलिट्री कमांडर और आम लोग मारे गए। ईरान ने जवाब में मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

ये भी पढ़ें…पश्चिम एशिया तनाव पर हाई अलर्ट, PM Modi की CCS बैठक में बड़ी रणनीति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल