Home » एक्सक्लूसिव » कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सिंगर के निधन से सदमे में फैंस

कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सिंगर के निधन से सदमे में फैंस

Asha Bhosle Death:
Spread the love

Asha Bhosle Death: आज  दोपहर गायिका आशा भोसले के निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है अब सवाल उठने लगे है। आखिर उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा ?  उनके निधन की जानकारी आशीष शेलार ने साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कि कब उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार होगा?

कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?

आशा भोसले के अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा, जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

Asha Bhosle Death: अस्पताल में चल रहा था इलाज

आशा भोसले को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

Asha Bhosle Death: देशभर में शोक, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढे़ : एमपी में बीता था सिंगर आशा भोसले का बचपन सराफा की गुलाबजामुन और रबड़ी सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थी पसंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments