TCS Nasik Case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। 9 महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी से जुड़े 7 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
9 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR
पुलिस के अनुसार, 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुल 9 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। पहली FIR 26 मार्च को देवलाली कैंप थाने में दर्ज हुई, जिसके बाद अन्य महिलाओं ने भी सामने आकर बयान दिए।
TCS Nasik Case: SIT जांच में क्या सामने आया
नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ उत्पीड़न तक सीमित नहीं है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसके तार ह्यूमन ट्रैफिकिंग, धर्मांतरण या विदेशी फंडिंग से तो जुड़े नहीं हैं।
TCS Nasik Case: आरोपियों के नाम और स्थिति
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, आसिफ अंसारी, शफी शेख और अश्विनी चनानी शामिल हैं।
वहीं HR मैनेजर निदा खान फिलहाल फरार बताई जा रही हैं।
पीड़ितों के आरोप….
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि:
- उन्हें नौकरी, प्रमोशन और ट्रेनिंग के नाम पर टारगेट किया गया
- निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे गए और अनुचित टिप्पणियां की गईं
- शारीरिक छेड़छाड़ और मानसिक दबाव डाला गया
- धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कही गईं
एक पीड़िता के अनुसार, उसने कंपनी के अंदर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
जांच जारी, सुरक्षा में पीड़ित
पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा में रखा गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
यह भी पढे़ : संसद के टॉप-5 मोमेंट्स: PM बोले अखिलेश मेरे मित्र, स्पीकर के मजाक पर मुस्कुराए राहुल








