Delhi news: दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। रविवार 19 अप्रैल की सुबह कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
मेंटेनेंस के चलते प्रभावित रहेंगी सेवाएं
DMRC के मुताबिक, ट्रैक के जरूरी रखरखाव कार्य की वजह से इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। इसका असर ब्लू लाइन की लाइन-3 और लाइन-4 पर पड़ेगा, जहां मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से थोड़ी देर से शुरू होंगी।
Delhi news: बदला हुआ टाइम टेबल जारी
संशोधित समय सारिणी के अनुसार, वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:05 बजे चलेगी। वहीं लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए सेवाएं 6:21 बजे शुरू होंगी। यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली मेट्रो सुबह 5:50 बजे रवाना होगी।
Delhi news: कुछ रूट्स पर नहीं बदले समय
DMRC ने साफ किया है कि द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी व वैशाली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन रूट्स पर सेवाएं पहले की तरह ही चलेंगी।
6:30 बजे के बाद सब सामान्य
अधिकारियों के अनुसार, सुबह 6:30 बजे के बाद पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
दिल्ली मेट्रो: NCR की लाइफलाइन
Delhi news: दिल्ली मेट्रो देश की सबसे आधुनिक और व्यस्त मेट्रो सेवाओं में गिनी जाती है, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। यह नेटवर्क दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ता है। रोजाना लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों को कम करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े: UP में सख्ती: अब बिना HSRP के नहीं बनेगा PUC, 2 करोड़ वाहन मालिकों पर असर








