Home » राजस्थान » राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, PM मोदी का दौरा हुआ स्थगित

राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, PM मोदी का दौरा हुआ स्थगित

Refinery Fire Rajasthan:
Spread the love

Refinery Fire Rajasthan: राजस्थान के बालोतरा में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग रिफाइनरी की कच्चे तेल को साफ करने वाली यूनिट्स में लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

किन यूनिट्स में लगी आग

आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में लगी। इन यूनिट्स में पाइपलाइन के जरिए आने वाले कच्चे तेल को फिल्टर किया जाता है।

Refinery Fire Rajasthan: दमकल की टीम ने पाया काबू

धुआं उठते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कुछ समय तक लपटें और धुआं उठता रहा।

Refinery Fire Rajasthan: इलाका खाली कराया गया, कोई हताहत नहीं

घटना के बाद पूरे रिफाइनरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

PM मोदी का दौरा स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इसी रिफाइनरी यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन आग लगने के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।

तेल सप्लाई का अहम केंद्र

यह रिफाइनरी गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से करीब 487 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए कच्चा तेल प्राप्त करती है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे़ : बंगाल में रक्षा मंत्री का धमाकेदार भाषण बोले- ‘भाजपा सरकार आते ही गुंडे ऊपर जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments