Home » एक्सक्लूसिव » अक्षय तृतीया पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

अक्षय तृतीया पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Virat & Anushka Premanand ji:
Spread the love

Virat & Anushka Premanand ji: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने संत का सत्संग भी सुना। यह उनकी संत से छठी मुलाकात बताई जा रही है।

सुबह 6 बजे आश्रम पहुंचे, ढाई घंटे किया सत्संग

विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे और होटल में ठहरे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वे केलीकुंज स्थित आश्रम पहुंचे, जहां करीब ढाई घंटे तक सत्संग में शामिल रहे। इसके बाद वे वराह घाट स्थित हित गौरांगी शरण महाराज के आश्रम भी दर्शन के लिए पहुंचे।

Virat & Anushka Premanand ji: जमीन पर बैठकर सुना सत्संग, दिखी सादगी

आश्रम में दोनों बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए और बिना किसी वीआईपी व्यवस्था के आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना। इस दौरान उन्होंने कोई प्रश्न नहीं किया, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं के सवालों और संत के उत्तरों को ध्यानपूर्वक सुना।

Virat & Anushka Premanand ji: निर्मल मन ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: संत प्रेमानंद

सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति और निर्मल मन के महत्व को समझाते हुए कहा कि “शुद्ध अंतःकरण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे साफ दर्पण में प्रतिबिंब स्पष्ट दिखता है, वैसे ही निर्मल मन में भगवान का वास होता है।

भक्ति में अहंकार का नाश जरूरी

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में संत ने कहा कि सच्ची भक्ति में अहंकार समाप्त हो जाता है। भक्त स्वयं को तुच्छ मानता है और हर जीव में भगवान का स्वरूप देखता है। उन्होंने संत सूरदास का उदाहरण देते हुए भक्ति की गहराई को समझाया।

मन के निर्मल होने की पहचान क्या है?

संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जब व्यक्ति का आकर्षण विषय-विलास से हटने लगे और एकांत व भक्ति में मन लगने लगे, तो यह मन के शुद्ध होने का संकेत है। ऐसी अवस्था में व्यक्ति को मान-सम्मान, भीड़ और दिखावे से दूरी बनने लगती है।

IPL के बीच लिया आध्यात्मिक ब्रेक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह समय निकाला। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन बनाए थे और अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होना है।

फैंस की उमड़ी भारी भीड़

जैसे ही विराट और अनुष्का के वृंदावन पहुंचने की खबर फैली, आश्रम के बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घंटों तक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते नजर आए।

यह भी पढे़ : पहलगाम आतंकी हमला, निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments